उद्देश्य
|
वर्तमान एवं नये परिवहन परिचालकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं उधारग्रहिता के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना इस योजना का मूल उद्देश्य है
|
|
कोई व्यक्ति या संघ यात्रियों या माल को किराए पर परिवहन करने हेतु वाहन लेना चाहता हो ।
उधारग्रहिता के पास वैध ड्रायविंग लायसेंस होना चाहिए या वह ऐसा चालक रखेगा जिसके पास ऋण से क्रय किए जाने वाले वाहन को चलाने हेतु वैध लायसेंस हो ।
उधारग्रहिता द्वारा अपने स्थायी आवासीय पते के संबंध में प्रमाण दिया जाना चाहिए
उधारग्रहिता के पास यात्रियों/माल के परिवहन करने हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रदत्त अनुज्ञा पत्र होना चाहिए ।
उधारग्रहिता को व्यवसाय का पर्याप्त अनुभव होना चाहिए ।
ऐसे परिवहन परिचालक जिनके पास पूर्व से एक या एक से अधिक ट्रक/बस है वे भी पात्र होंगे तथापि एक से अधिक वाहन हेतु ऋण प्रस्ताव के मामले में संभावित नगद प्रवाह को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए ।
|
प्रयोजन
|
योजनान्तर्गत प्रतिष्ठित निर्माता कम्पनियों द्वारा निर्मित नये वाहन क्रय करने हेतु वित्त पोषण किया जावेगा । प्रस्ताव की व्यवहार्यता /गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए एक या एक से अधिक वाहन हेतु अग्रिम प्रदान किया जावेगा । निम्नलिखित यात्री/माल वाहक वाहनों हेतु ऋण दिया जावेगा ।
मानव चलित वाहन जैसे - हाथ ठेला, सायकल रिक्शा इत्यादि
पशु चलित वाहन जैसेः- बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी तांगा इत्यादि ।
शक्ति चलित जैसे:- मशीनीकृत सायकल रिक्शा, आटोरिक्शा टेक्सी बस, टेम्पों ट्रक्स एवं मोटर गाड़ी इत्यादि ।
फिशिंग बोट, बोरगेज, हाउस बोट इत्यादि ।
|
ऋण की पात्रता
|
सावधि ऋण अधिकतम रुपये 50 लाख तक या अधिकतम 5 वाहन प्रति उधारग्रहिता (वर्तमान ऋण बकाया को सम्मिलित करते हुए) जो भी कम हो ।
|
मार्जिन
|
रु. 5.00 लाख तक की स्वीकृति पर इन्वाईस राशि का 20% मार्जिन लिया जाएगा एवं रु. 5.00 लाख की अधिक स्वीकृति पर इन्वाईस राशि का 25% मार्जिन लिया जावेगा । बैंक द्वारा रु. 5.00 लाख तक की स्वीकृत राशि पर वाहन की इन्वाइस लागत का 80% ऋण प्रदान किया जावेगा एवं रु. 5.00 से अधिक की स्वीकृति पर इन्वाईस लागत का 75% ऋण प्रदान किया जायेगा जिसमें चेसिस एवं बाडी की लागत सम्मिलित होगी । सम्पूर्ण वाहन का मूल्यांकन करते समय चेसिस का मूल्यांकन विक्रेता द्वारा प्रदत्त इन्वाइस में दर्शित कीमत के आधार पर एवं इस पर निर्मित की जाने वाली बाडी (ढाचा) का मूल्यांकन प्रतिष्ठित बाडी निर्माता द्वारा प्रस्तुत कोटेशन के आधार पर किया जावेगा
|
प्रतिभूति
|
प्राथमिक प्रतिभूतिः- बैंक ऋण से क्रय किया गया वाहन बैक के पक्ष में प्राथमिक प्रतिभूति के रूप में दृष्टिबंधक रहेगा एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में उधारग्रहिता एवं बैंक के संयुक्त नाम से क्रमशः हायपोथिकेटर एवं हायपोथिकेटी के रूप मे पंजीकृत किया जावेगा ।
|
संपार्शिविक
प्रतिभूति
|
किसी भी प्रकार की संपाश्र्विक प्रतिभूति या तीसरी पार्टी की जमानत नहीं ली जावेगी परन्तु ऋण राशि को सीजीटीएमएसई की गारंटी कव्हर योजना में आवरित करना आवश्यक है । सीजीटीएमएसई की क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएस) में स्वीकृत सीमा पर निम्नानुसार आवरण उपलब्ध है
| श्रेणी |
अधिकतम उपलब्ध गारंटी कव्हर
|
रुपये 5 लाख तक
|
रुपये 5 लाख से अधिक एवं रुपये 50 लाख तक
|
सूक्ष्म उद्यम |
अतिदेय राशि का 85 प्रतिशत या अधिकतम रुपये 4.25 लाख
|
अतिदेय राशि का 75 प्रतिशत या अधिकतम रुपये 37.50 लाख
|
महिला उद्यमियों को रुपये 5 लाख से अधिक की ऋण सुविधाएं (सूक्ष्म सुविधाओं के अलावा)
|
अतिदेय राशि का 80 प्रतिशत या अधिकतम रुपये 40 लाख
|
अन्य सभी श्रेणी के उधारग्रहिता
|
अतिदेय राशि का 75 प्रतिशत या अधिकतम रुपये 37.50 लाख
|
सीजीटीएमएसई की क्रेडिट गारंटी योजना मे गारंटी कव्हर प्राप्त करना अनिवार्य है । प्रधान कार्यालय द्वारा गारंटी कव्हर का अनुमोदन सीजीटीएमएसई से आन लाइन प्राप्त किया जाता है एवं शाखाओं द्वारा इस हेतु निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्रेषित करनी होती है । एक बार गांरटी कव्हर अनुमोदित किए जाने पर निरस्त नहीं किया जा सकता है । अतः गारंटी कव्हर हेतु प्रधान कार्यालय आवेदन करने के पूर्व आवेदक से सम्पूर्ण गारंटी फीस वसूल किया जाना आवश्यक है । अतः सलाह दी जाती है कि स्वीकृत सुविधा का वितरण तभी किया जाए, जब प्रधान कार्यालय द्वारा सीजीटीएमएसई से गारंटी कव्हर की सूचना प्राप्त न हो जाए । शाखा प्रबंधक उधारग्रहिता से गारंटी फीस एव वार्षिक सेवा शुल्क वसूलने एवं गारंटी कव्हर प्राप्त होने के पश्चात इसका नवीनीकरण करने हेतु पूर्ण रुप से जिम्मेदार माने जावेंगे ।
|
ब्याजदर
|
बी.पी.एल.आर.- 0.5 प्रतिशत
|
प्रोसेसिंग चार्जेस
|
| क्रमांक |
ऋण का आकार |
प्रोसेसिंग शुल्क |
| 1 |
रुपये 25000/- तक |
निरंक |
| 2 |
रुपये 25000/- से अधिक |
0.5प्रतिशत न्यूनतम रुपये 1000/-
|
|
बीमा
|
हमारे बैंक से अधिकृत बीमा कम्पनी से वाहन के सम्पूर्ण मूल्य का सघन बीमा कराया जावेगा । बीमा
पालिसी में बैंक का दृष्टिबंधक क्लाज डाला जायेगा । बीमा पालिसी की प्रति बैक के अभिलेख में रखे।
|
अदायगी
|
समस्त ऋण राशि मय ब्याज एवं अन्य व्ययों सहित 60 मासिक किश्तों में वसूल की जावेगी । वाहन कें व्यावसायिक रूप से सड़क पर कार्य प्रारंभ करने के पश्चात या ऋण वितरण के 06 माह पश्चात जो भी पहले हो किश्त प्रारंभ की जावेगी । उधारग्रहिता की सहमति से प्रारंभिक अवधि में किश्त राशि अधिक रखी जावे क्योंकि प्रारंभिक अवधि में ब्रेकडाउन/मरम्मत व्यय कम होते हैं ।
|
वितरण
|
चेसिस प्रदाय हेतु मार्जिन सहित ऋण राशि का भुगतान सीधे विक्रेता को पे आर्डर/ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाए तथा निवेदन किया जाए कि बिल्स सीधे बैंक को प्रेषित करे । पे आर्डर में बैंक का नाम एवं विक्रेता/बाॅडी निर्माता का खाता क्रमांक डाला जाए ।
मुद्रांकित रसीद
विक्रेता का आरटीओ को लिखा गया विक्रय पत्र
ई एवं एफ फार्म उधारग्रहिता द्वारा भरा गया हो एवं इस पर उधारग्रहिता द्वारा मालिक के रूप में हस्ताक्षर किए गए हो एवं बैंक का नाम दृष्टिबंधककर्ता के रूप में दर्ज हो प्राप्त किया जाए ।
डुप्लीकेट चाबी
बाडी निर्माण के पश्चात बाॅडी निर्माता को उनके द्वारा दी गई इनवाइस के विरूद्ध पे आर्डर के माध्यम से सीधे भुगतान किया जाए । उधारग्रहिता द्वारा निम्नानुसार राशि जमा की जावेगी ।
निर्धारित मार्जिन या
ऐसी राशि जो कि प्रदत्त ऋण राशि से अधिक हो एवं जिसकी आवश्यकता वाहन की लागत और या बाॅडी निर्माण की लागत को आवरित करने के लिए आवश्यक हो ।
ऋण राशि एवं मार्जिन राशि को मिलाते हुए कुल राशि का भुगतान विक्रेता/बाडी निर्माता को उसके पक्ष में पे आर्डर/डी डी जारी कर किया जाए । उक्त कार्यवाही का अनुमोदन उधारग्रहिता से प्राप्त किया जाए । उधारग्राहिता के लिए आवश्यक होगा कि यह विक्रेता/बाडी निर्माता से संबंधित रसीदें बैंक में प्रस्तुत करें तथा यह प्रमाण पत्र दे कि उसके द्वारा संबंधित वाहन का अधिग्रहण प्राप्त कर लिया गया है । प्रमाणित रसीदें बैंक अभिलेख में रखे । आवश्यक होने पर ऋण वितरण दो चरणों में किया जा सकता है । प्रथम चरण में चेसिस क्रय हेतु ऋण वितरण विक्रेता को उपरोक्त वर्णित तरीके से किया जाए तथा इसके पश्चात बची हुई राशि का भुगतान बाडी निर्माण हेतु बाडी निर्माता को निरीक्षण पश्चात किया जाए ।
|