ऋण का प्रयोजन
|
आकस्मिक आवश्यकताओं की पूर्ती हेतु सावधि ऋण सुविधा
|
पात्रता
|
म0प्र0 शासन द्वारा विधिवत नियुक्त किये गये ऐसे आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं कोटवार जिनका वेतन हमारी शाखा से भुगतान होता है एवं उनकी सेवा अवधि 2वर्ष से अधिक हो चुकि है एवं जिनकी सेवा अवधि कम से कम 2 वर्ष बची है।
|
ऋण की प्रमात्रा
|
अ. 02 वर्ष से अधिक एवं 05 वर्ष तक सेवा अवधि वाले कर्मियों को छः माह के सकल वेतन के बराबर या अधिकतम रू.15000/- इनमें से जो भी कम हो तक ऋण स्वीकृति योग्य होगा।
ब. 05 वर्ष से अधिक सेवा अवधि वाले कर्मियों को 08 माह के सकल वेतन के बराबर या अधिकतम रू.20000/-
इनमें से जो भी कम हो तक ऋण स्वीकृति योग्य होगा।
|
अदायगी
|
ऋण अदायगी मय ब्याज एवं अन्य व्ययों सहित अधिकतम 36 इक्वीटेड मासिक किश्तों में वसूलनीय होगी। ऋणी उक्त ऋण की अदायगी निर्धारित अवधि के पूर्व भी कर सकता है तथा वह पुनः ऋण लेने हेतु पात्र होगा।
|
ऋण वितरण
|
ऋण खाते को नामे कर राशि बचत खाते में जमा की जाय।
|
प्रक्रिया शुल्क
|
ऋण स्वीकृति के समय केवल एक बार स्वीकृत राशि का 01 प्रतिशत अथवा न्यूनतम रू.100/- जो भी अधिक हो नगद वसूला जाय।
|