सेन्ट एम.पी. उपभोक्ता ऋण योजना

 

CentMP Consumer Loan:

उद्वेश्य

उपभोक्ता वस्तुए जैसे-टी.व्ही, फ्रिज,वाशिंग मशीन,लेपटाप,घरेलु फर्नीचर,ए.सी.मशीन आदि क्रय करने हेतु ऋण योजना
पात्रता
शासकीय/अर्धशासकीय संस्थाओं के कर्मचारी या प्रतिष्ठित लाभ अर्जित करने वाली सार्वजनिक कंपनीयां या निगम/बोर्ड/नगरपालिका परिषदों के कर्मचारी जिनके द्वारा 5 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर लिया गया हो एवं वेतन से उनकी सकल मासिक आय रू.10,000/- से कम नही हो तथा वे हमारे बैक शाखा से वेतन आहरित करते हो,तथा के.वाय.सी. नार्मस को पूरा करते हों एवं किसी भी बैंक के चूककर्ता नहीं हों। 
आवेदक का हमारी शाखा में विगत 3 वर्षो से बचत खाता हो एवं जिसमें संतोषजनक परिचालन किया जा रहा हो तथा उनकी प्र्याप्त अदायगी क्षमता हो या आवेदक का पिछले 6 माह से वेतन हमारी शाखा से आहरीत हो रहा हो।
ऐसे कर्मचारी जिनको बैंक द्वारा पूर्व में भी व्यक्तिगत उपभोक्ता ऋण अथवा अन्य कोई भी ऋण दिया गया हो एवं उनके द्वारा उस ऋण कि अदायगी नियमानुसार कर दी गई हो उन्हे भी इस योजना में सम्मिलित किया जाय।

ऋण की प्रकृति

सावधि ऋण 

ऋण की प्रमात्रा

सकल वेतन का 10 गुना या अधिकतम रू.1.00 लाख जो भी कम हो 
ऋण पात्रता की गणना
संबंधित आवेदक के विभाग से जारी वेतन पत्रक की अद्तन जानकारी आवेदन माह के ठीक पूर्व के माह की प्राप्त की जाय तथा इसकी प्रमाणितकता की जांच करें। शाखा प्रमाणित प्रति अभिलेख में सुरक्षित रखें।
सकल वेतन का 10गुना राशि आंकलित की जाय। उक्त आंकलित राशि रू.1.00 लाख से अधिक होने पर स्वीकृति योग्य ऋण राशि अधिकतम रू1.00लाख ही होगी। तथापि बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति क्रय हेतु प्रस्तावित उपभोक्ता सामग्री के मुल्य के बराबर जो कि रु. 1.00 लाख से कम हो तक ही ऋण स्वीकृति प्रदान की जावेगी परंतु उक्त ऋण की प्रस्तावित मासिक किश्त की राशि को सम्मिलित कर आवेदक की कुल कटौतिया सकल मासिक वेतन के 50% से अधिक नही होना चाहिए तात्पर्य यह है कि घर ले जाने वाला वेतन सकल मासिक वेतन के 50% से कम नही होना चाहिए। 
आवेदक के नियोक्ता से इस आशय का वचन पत्र प्राप्त किया जाय कि हितग्राही की सेवा निवृति/वर्खास्तगी अथवा सेवा से पृथक होने की स्थिति में ऋण राशि का भुगतान सेवांत लाभो से शेष ऋण की अदायगी हेतु सीधे बैंक को किया जायेगा।

जमानत

ऐसा व्यक्ति जिसकी आर्थिक हैसियत अच्छी हो तथा जो जमानतदार के रूप में बैंक को स्वीकार्य हो से जमानत प्राप्त की जाय। 

अदायगी

समस्त ऋण राशि मय ब्याज एवं अन्य प्रभारों सहित 48 मासिक इक्वेटेड किश्तों में वसूल की जायेगी। ऋण किश्त की अदायगी ऋण वितरण माह के अगले माह से प्रारम्भ होगी। समस्त ऋण अवधि के लियेे 48 उत्तर दिनांकित धनादेश (च्वेज कंजमक बीमुनम)प्राप्त किये जायें। 
स्वीकृतकर्ता प्राधिकारी
शाखा प्रबंधक

अन्य शर्ते

वेतन प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज आवेदक के नियोक्ता से विधिवत प्रमाणित होने चाहिये। 
के0वाय0सी0मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाय। 
ऋण ग्रहिता के अंन्यत्र स्थानातरण होने पर समस्त ऋण राशि एक मुश्त वसूल की जाय। 

बीमा

बैंक ऋण से निर्मित उपभोक्ता सामग्री का सघन बीमा बैंक क्लाज के साथ किया जाय।

 

·         Terms and conditions applicable

·         Please contact nearest branch for details

·        ब्याज दर के लिए ब्याज दर लिंक क्लिक करें
·        प्रक्रिया शुल्क के लिए सेवा प्रभार लिंक क्लिक कर